यूट्यूब चैनल चलाते हैं तो आपके लिए इससे बड़ी कोई खबर नहीं हो सकती

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 22 Jun 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
YouTube launches Memberships, now video uploader could start paid fan club
Youtube

    आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो यूट्यूब पर अपना चैनल चलाते होंगे, आपके चैनल के ठीक-ठाक सब्सक्राइबर भी होंगे और कुछ पैसे भी कमाते ही होंगे, लेकिन अब गूगल ने आपको पैसे कमाने का नया तरीका दे दिया है। अब आप अपने यूट्यूब चैनल के जरिए आप अपने सब्सक्राइबर और दर्शकों से पैसे भी ले सकेंगे।

    यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट अधिकारी नील मोहन ने बताया कि गूगल के मालिकाना हक वाली इस सेवा में वर्तमान में ज्यादातर कमाई विज्ञापनों से होती है। नील ने कहा, 'अभी भी मुख्य ध्यान इस पर ही होगा लेकिन हम विज्ञापनों से इतर भी सोचना चाहते हैं। वीडियो बनाने वालों के पास पैसा कमाने के कई तरीके और अवसर होने चाहिए।'

    विज्ञापन

    अपने चैनल पर मोबाइल कवर और कपड़े भी बेच सकेंगे

    watching youtube on mobile
    watching youtube on mobile

    अब ऐसे चैनल जिनके 1,00,000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं तो वे पेड सब्सक्रिप्शन भी शुरू कर सकते हैं और अपने सब्सक्राइबर से 4.99 डॉलर यानी लगभग 320 रुपये मासिक शुल्क ले सकते हैं। गूगल ने यह भी कहा है कि वीडिेयो बनाने वाले शर्ट या फोन के कवर जैसी वस्तुएं भी अपने चैनल पर बेच सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उदाहरण के तौर पर अगर आपको किसी यूट्यूबर के वीडियो पंसद आते हैं और आपने उसके चैनल को सब्सक्राइब किया है तो वह चैनल वाला आपसे पैसे मांग सकता है। ऐसे में आपको पैसे देने होंगे या फिर आप उसके वीडियो को नही ं देख पाएंगे।

    बता दें कि अधिकतर सोशल मीडिया और इंटरनेट कंपनियां अब अपनी कमाई पर ध्यान देने लगी हैं। हाली ही में फेसबुक ने ग्रुप के लिए सब्सक्रिप्शन फीचर पेश किया है। इसके अलावा फेसबुक अब मैसेंजर में भी विज्ञापन दिखाना शुरू कर दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें