शाओमी ने भारत में लॉन्च किया एमआई पॉकेट स्पीकर, 7 घंटे चलेगी बैटरी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 22 Jun 2018 11:28 AM IST
Xiaomi Mi Pocket Speaker 2 launched in India at Rs 1,499
Mi Pocket Speaker 2

    शाओमी ने भारत में अपना ब्लूटूथ स्पीकर एमआई पॉकेट स्पीकर 2 लॉन्च किया है जो कि इससे पहले लॉन्च हुए पॉकेट स्पीकर का अपग्रेडड वर्जन है। नए स्पीकर की डिजाइन शानदार है और िइसकी कीमत 1,499 रुपये है। शाओमी ने खासतौर पर विश्व संगीत दिवस के दिन बाजार में उतारा है।

    एमआई पॉकेट स्पीकर 2 की बैटरी को लेकर कंपनी ने 7 घंटे के बैकअप का दावा किया है। इसमें 1200mAh की बैटरी लगी है। स्पीकर में ब्लूटूथ 4.1 मिलेगा और यह ब्लैक एंड व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी बिक्री एमआई डॉट कॉम से शुरू हो गई है। इसमें 5 वॉट का स्पीकर दिया गया है।

    स्पीकर की बॉडी पॉलीकार्बोनेट से बनी है। इसके अलावा इसमें एलईडी इंडिकेटर्स बी दिए गए हैं। इसकी खास बात यह है कि इसके जरिए आप किसी से फोन पर बात भी कर सकते हैं। यह स्पीकर माइनस 10 डिग्री से लेकर 40 डिग्री तक के तापमान को सहन कर सकता है। बता दें कि शाओमी ने हाल ही में भारत में अपने 1,000वें सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया है। वहीं कंपनी ने कहा है कि भारत के 600 शहरों में इसकी पहुंच हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें