अमर उजाला
Fri, 24 May 2024
सरकार ने करीब 6 लाख मोबाइल नंबर को बंद करने का आदेश दिया है।
टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को एक लिस्ट देकर कहा है कि करीब 6 लाख 80 हजार मोबाइल कनेक्शन को दोबारा चेक किया जाए।
विभाग को संदेह है कि इन सभी मोबाइल नंबर को फर्जी या नकली डॉक्यूमेंट के आधार पर लिया गया है।
इसके अलावा विभाग को यह भी संदेह है कि सिम किसी के नाम पर है और इस्तेमाल कोई और ही कर रहा है।
इसके लिए टेलीकॉम विभाग ने मोबाइल कंपनियों को 60 दिन का समय दिया है।
देश में फर्जी मोबाइल नंबर के जरिए होने वाले फ्रॉड की संख्या काफी बढ़ गई है। जांच के बाद पता चल रहा है कि जिसके नाम पर सिम कार्ड है उसे उस सिम के बारे में कोई खबर ही नहीं है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें