खुशखबर: गूगल ने जारी किया बड़ा अपडेट, अब दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकेंगे पासवर्ड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 May 2024 09:53 AM IST
सार

पासवर्ड मैनेजर के पासवर्ड को शेयर करने के लिए यूजर्स को पहले एक फैमिली ग्रुप बनाना होगा और उसके बाद उसमें उन मेंबर्स को एड करना होगा जिनके साथ वे पासवर्ड शेयर करना चाहते हैं।

Now you can share password within your family group via Google
google password manager - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल के पासवर्ड मैनेजर के बारे में तो आप जानते ही होंगे। आप में से कई लोग गूगल एप में या क्रोम ब्राउजर में पासवर्ड सेव करते होंगे। यह गूगल पासवर्ड मैनेजर है। अभी तक सिर्फ आप पासवर्ड सेव ही करते थे लेकिन अब आप शेयर भी कर सकेंगे। गूगल ने एक बड़ी सुविधा दी है जिसके तहत आप गूगल पासवर्ड मैनेजर के पासवर्ड को दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर कर सकते हैं।

    पासवर्ड मैनेजर के पासवर्ड को शेयर करने के लिए यूजर्स को पहले एक फैमिली ग्रुप बनाना होगा और उसके बाद उसमें उन मेंबर्स को एड करना होगा जिनके साथ वे पासवर्ड शेयर करना चाहते हैं। यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि आप सिर्फ उन्हीं लोगों के साथ पासवर्ड शेयर कर सकेंगे जो फैमिली ग्रुप में हैं, उन सभी के साथ नहीं जिनके पास गूगल अकाउंट है।

    नए अपडेट के बाद जैसे ही आप गूगल पासवर्ड मैनेजर में जाएंगे तब आपको एक पॉपअप नोटिफिकेशन दिखेगा जिसमें लिखा होगा कि आप इस पासवर्ड की एक कॉपी फैमिली मेंबर के साथ शेयर कर सकते हैं। पासवर्ड शेयर करने के बाद फैमिली मेंबर उन सभी वेबसाइट और अकाउंट में लॉगिन कर पाएंगे जिनमें आप करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें