अलर्ट: छह लाख मोबाइल नंबर हो सकते हैं बंद, DoT ने दिया आदेश, आप भी आ सकते हैं लिस्ट में
विभाग को संदेह है कि इन सभी मोबाइल नंबर को फर्जी या नकली डॉक्यूमेंट के आधार पर लिया गया है। इसके अलावा विभाग को यह भी संदेह है कि सिम किसी के नाम पर है और इस्तेमाल कोई और ही कर रहा है।

विस्तार
देश के सभी मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने करीब 6 लाख मोबाइल नंबर को बंद करने का आदेश दिया है। टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को एक लिस्ट देकर कहा है कि करीब 6 लाख 80 हजार मोबाइल कनेक्शन को दोबारा चेक किया जाए।
विभाग को संदेह है कि इन सभी मोबाइल नंबर को फर्जी या नकली डॉक्यूमेंट के आधार पर लिया गया है। इसके अलावा विभाग को यह भी संदेह है कि सिम किसी के नाम पर है और इस्तेमाल कोई और ही कर रहा है।
इसके लिए टेलीकॉम विभाग ने मोबाइल कंपनियों को 60 दिन का समय दिया है। विभाग की ओर से साफतौर पर कहा गया है कि यदि 60 दिनों में इन नंबर्स की जांच पूरी नहीं होती है तो इन्हें बंद कर दिया जाएगा।
- X Update: एलन मस्क करने जा रहे हैं बड़ा बदलाव, नहीं दिखेंगे पोस्ट के लाइक्स
- Social Media: एलन मस्क ने कहा- बच्चों के लिए खतरनाक है सोशल मीडिया, हर हाल में रखें दूर
- Tech News: WhatsApp में आ रहा ऐसा फीचर जिसका इंतजार सभी को है, AI करेगा कमाल
- Google Photos: आ रहा है अब तक का सबसे शानदार फीचर, किसी भी वीडियो का बना सकेंगे 'सिनेमैटिक'