आज प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगे रेडमी नोट 4, रेडमी 4 और रेडमी 4A

amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र
Fri, 16 Jun 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
xiaomi starts pre booking for redmi note 4, redmi 4 and redmi 4a

    अगर आप शाओमी के स्मार्टफोन रेडमी नोट 4, रेडमी 4 और रेडमी 4A में से कोई खरीदना चाहते हैं, तो आज आपके लिए एक और शानदार मौका है। शाओमी आज 12 बजे से अपने इन डिवाइस की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू करेगी। आप इनमें से कोई भी स्मार्टफोन एमआई डॉट कॉम से ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ऑर्डर की डिलिवरी अगले पांच दिनों में हो जाएगी।

    बता दें कि रेडमी नोट 4 को आप फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर यह फोन फ्लैश सेल में बेंचा जाएगा। रेडमी नोट 4 को आप आज 12 बजे बुक कर सकते हैं। हालांकि यह एक फ्लैश सेल है तो जल्द ही ये स्मार्टफोन आउट ऑट स्टॉक हो जाएंगे। वहीं रेडमी 4 और रेडमी 4ए की सेल 20 और 22 जून को अमेजॉन इंडिया पर होगी।

    विज्ञापन

    शाओमी ने इससे पहले मार्च में भी प्री बुकिंग सिस्टम चालू किया था। कंपनी का कहना है कि ग्राहक वेबसाइट से बड़े ही आराम से फोन ऑर्डर कर सकते हैं। एमआई की वेबसाइट से फोन ऑर्डर करने पर आपको पैसे ऑनलाइन ही पे करने होंगे। जिसके बाद फोन अगले 5 दिनों में ग्राहक तक पहुंच जाएगा। एमआई की वेबसाइट पर आपको कैश ऑन डिलिवरी का कोई विकल्प नहीं मिलता। इसके साथ ही एक यूजर केवल दो स्मार्टफोन ही प्री ऑर्डर कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें