BSNL का धमाका, 444 रुपये में दे रहा है जियो से भी ज्यादा डाटा

amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Thu, 15 Jun 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
BSNL offers 4GB mobile broadband data per day for Rs444
BSNL

    बीएसएनएल ने बृहस्पतिवार को 444 रुपये में 90 दिन की वैद्यता के साथ इंटरनेट डाटा ऑफर को प्रतिदिन बढ़ाकर 4जीबी कर दिया है। इसके तहत ग्राहक 3जी स्पीड से प्रतिदिन 4 जीबी डाटा इस्तेमाल कर सकेंगे।

    कंपनी ने इस स्कीम को ‘बीएसएनएल चौका’ नाम दिया है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा, ‘नया एसटीवी 444 वास्तव में प्रिपेड मोबाइल सेवा के अंतर्गत 90 दिन के लिए प्रमोशनल अनलिमिटेड डाटा ऑफर है। यह देश भर में किसी भी टेलिकॉम कंपनी द्वारा प्रतिदिन दिए जाने वाले डाटा में सबसे अधिक है।

    विज्ञापन

    स्कीम के अंतर्गत एक गीगाबाइट 3जी मोबाइल डाटा एक रुपये की कीमत से भी कम में प्राप्त होगा।’ बीएसएनएल के कंज्यूमर मोबिलिटी के निदेशक आरके मित्तल ने कहा कि हम अपने मोबाइल ग्राहकों को सस्ती और कुशल सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें