शाओमी ने भारत में शुरू किया रिवॉर्ड प्रोग्राम, ग्राहकों की बल्ले-बल्ले

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Jun 2017 05:19 PM IST
Xiaomi announces Mi.com reward program in India
Mi Home

    चाइनीज स्मार्टफोन और एसेसरीज निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में एमआई.कॉम रिवॉर्ड प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए एमआई.कॉम पर रजिस्टर्ड होना होगा। इस रिवॉर्ड प्रोग्राम का फायदा ग्राहकों को कंपनी की वेबसाइट से प्रोडक्ट खरीदने पर मिलेगा।

    क्या है शाओमी का रिवार्ड प्रोग्राम ?

    Mi Reward
    Mi Reward

    कंपनी के दावे के मुताबिक भारत में स्मार्टफोन बेचने के मामले में अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के बाद एमआई.कॉम तीसरी बड़ी वेबसाइट है। एमआई ऐप को गूगल प्ले-स्टोर से 5 मिलियन डाउनलोड किया गया है। इस प्रोग्राम की शुरुआत आज से हो गई है। पहली बार रिजस्टर्ड करने वाले ग्राहकों को 50 टोकन फ्री में दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस प्रोग्राम को #RewardMi के साथ शेयर करने पर भी रोज 5 टोकन मिलेंगे।

    इसके तहत ग्राहकों एमआई.कॉम से खरीदे गए प्रत्येक प्रोडक्ट की कीमत के हिसाब टोकन मिलेगा। कंपनी के मुताबिक प्रत्येक प्रोडक्ट की कीमत का 10 पर्सेंट टोकन के रूप में वापस मिल जाएगा। इस टोकन को अगली बार शॉपिंग करते समय रीडीम किया जा सकेगा। इसके अलावा इस टोकन के जरिए F Codes भी लिया जा सकता है। एफ कोड का फायदा ये होगा कि शाओमी के प्रोडक्ट्स आउट ऑफ स्टॉक होने के बाद भी ग्राहकों को मिल सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें