जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं 8GB रैम वाले ये 5 स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Jun 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
5 Upcoming smartphone with 8GB of RAM
ZTE Nubia Z17

    साल भर पहले जहां फोन में 1 जीबी रैम से काम चल जाता था, वहीं अब 3 जीबी रैम भी कम पड़ने लगा है। लोगों की शिकायत है कि फोन हैंग हो रहा है, एक ऐप को इंस्टॉल करने के लिए दो ऐप को अनइंस्टॉल करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए मोबाइल कंपनियां भी अब ज्यादा रैम वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने लगी हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं इन 5 स्मार्टफोन पर जिनमें 8 जीबी रैम दिया गया है।

    Nubia Z17
    Nubia Z17

    ZTE नूबिया Z17

    जेडटीई के ब्रांड नूबिया ने चीन में अपना नया फोन नूबिया जेड17 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खासियत इसमें दिया गया 8 जीबी रैम, क्विक चार्जिंग 4+ टेक्नोलॉजी और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। कीमत 3,999 चीनी युआन यानी करीब 37,700 रुपये है।

    Oneplus 5
    Oneplus 5

    OnePlus 5

    यह फोन 20 जून को चीन और 22 जून को भारत में लॉन्च हो रहा है। अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस 5 में 23 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वनप्लस 5 में 8GB रैम और 64 जीबी/128 जीबी स्टोरेज होगी। फोन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें