Xiaomi ने बेजललेस डिस्प्ले और 8GB रैम के साथ लॉन्च किया Mi MIX 2

शाओमी ने अपने नए स्मार्टफोनएमआई मिक्स 2को 5.99 इंच बेजललेस डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा इस फोन में एक और खासियत है और वह है इस फोन का 12 फीसदी पतला बॉटम बेजल। इस फ्लगैशिप स्मार्टफोन को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है तो आइए जानते हैं इस फोन की खासियत।
Xiaomi Mi MIX 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत CNY 3,299 यानी करीब 32,300 रुपये, 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट की कीमत CNY 3,599 यानी करीब 35,300 रुपये और 6GB रैम/256GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत CNY 3,999 यानी 39,200 रुपये है। वहीं एमआई मिक्स 2 के स्पेशल एडिशन की कीमत CNY 4,699 यानी करीब 46,000 रुपये होगी। स्पेशल एडिशन में 8 जीबी रैम है।
Xiaomi Mi MIX 2 के फीचर्स

इस फोन में 5.99 इंच की बेजललेस डिस्प्ले है जो कि आईफोन 7 से 7 फीसदी स्मॉलर है। फोन में सुपर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। इसके अलावा फोन के रियर कैमरे का रिंग 18 कैरट गोल्ड का बना है। साथ ही इसमें हिडेन स्पीकर मिलेगा।
फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX386 सेंसर वाला रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। फोन के दोनों एडिशन में 3400mAh की बैटरी होगी।