शाओमी एमआई नोटबुक प्रो लॉन्च, Macbook Pro 2017 से हो रही है तुलना

शाओमी ने एमआई मिक्स 2 और एमआई नोट 3 के साथ सोमवार को अपना एक नया लैपटॉप एमआई नोटबुक प्रो लॉन्च कर दिया है। कंपनी अरपने इस लैपटॉप की तुलना मैकबुक प्रो 2017 से कर रही है। इस लैपटॉप में आठवीं जेनरेशन का इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर और टचपैड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में एक और खासियत इसमें दिया गया symmetrical cooling design है।

Xiaomi Mi Notebook Pro की स्पेसिफिकेशन
इस लैपटॉप में आठवीं जेनरेशन का इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर है। इसके साथ Nvidia GeForce MX150 का ग्राफिक्स कार्ड भी मिलता है। इसमें 16 जीबी का 2400 मेगाहर्ट्ज का डीडीआर4 रैम और 256 जीबी तक की पीसीआईई एसएसडी सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप की डिस्प्ले 15.6 इंच की है जिसके साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी है।

इसके अलावा Xiaomi Mi Notebook Pro में लैपटॉप में फुल-साइज बैकलिट कीबोर्ड है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह कीबोर्ड एरिया मैकबुक प्रो 2017 से 19 फीसदी बड़ा है। वहीं लैपटॉप में एक 3-इन-1 एसडी कार्ड स्लॉट, दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक, एक फुल साइज एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट (यूएसबी 3.0 और यूएसबी 2.0) और डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी है।