डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ शाओमी एमआई नोट 3, जानें खासियत

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 11 Sep 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi Note 3 launched with Dual rear camera and 6GB RAM
Xiaomi Mi Note 3

    शाओमी ने सोमवार को चीन में अपने तीन डिवाइस पेश किए जिनमें एमआई नोट 3, एमआई नोटबुक प्रो और एमआई मिक्स 2 शामिल हैं। एमआई नोट 3 पिछले साल लॉन्च हुए एमआई 6 का अपडेटेड वर्जन है, हालांकि इस फोन में डुअल रियर कैमरा, फेशियल रिकॉग्निशन और एआई बेस्ड ब्यूटिफाई जैसे कुछ फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं इस नए फोन की खासियत और कीमत।

    ये भी पढ़ेंः सिर्फ 30 सेकेंड में घर बैठे 100% बुक करें तत्काल टिकट

    Xiaomi Mi Note 3
    Xiaomi Mi Note 3

    फोन में एक Adaptable AI Beautify फीचर दिया गया है जिसका प्रचार कंपनी जोर-शोर से कर रही है। कंपनी का कहना है वह इस फीचर पर पिछले 1 साल से काम कर रही थी। इसमें महिला और पुरुष यूजर्स के लिए अलग-अलग एल्गोरिथ्म दिया गया है। फोन की बॉडी 7 सीरीज एल्यूमिनियम की है। साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टेरियो स्पीकर है।

    Xiaomi Mi Note 3
    Xiaomi Mi Note 3

    इसके अलावा फोन में डुअल सिम, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2.2GHz का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। वहीं फोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध होगा। फोन के कैमरे की बात करें तो 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं कैमरे में 4के सपोर्ट और 2एक्स जूम है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें