WWDC 2020: एपल ने अपना लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम IOS 14 किया पेश, मिलेंगे शानदार फीचर्स

विस्तार
एपल के सबसे बड़े इवेंट वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस यानी WWDC 2020 की शुरुआत हो चुकी है। कंपनी ने इस कार्यक्रम में अपने सबसे चर्चित ऑपरेटिंग सिस्टम IOS 14 को पेश कर दिया है। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सारे बदलाव किए गए हैं। साथ ही यूजर्स को इस वर्जन में एप लाइब्रेरी समेत होम विजेट जैसे खास फीचर्स मिले हैं। हालांकि, आईओएस 14 ऑपरेटिंग सिस्टम को अभी तक सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट सबसे पहले आईओएस 13 पर काम करने वाले आईफोन यूजर्स को मिलेगा।
एप लाइब्रेरी बेहद कमाल का फीचर है। यूजर्स इस फीचर के जरिए फोन में मौजूद एप को एक फोल्डर में ऑर्गनाइज कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स राइट स्वाइप करके इन फोल्डर को एक्सेस कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को किसी भी एप को छिपाने की सुविधा भी मिलेगी। इतना ही नहीं, एप लाइब्रेरी में सर्च बार का विकल्प भी दिया गया है, जिससे यूजर्स किसी भी एप को आसानी से सर्च कर सकते हैं।
आईओएस 14 ऑपरेटिंग सिस्टम में पिक्चर-इन-पिक्चर मोड दिया गया है। यूजर्स इस मोड के जरिए एक समय पर एप का इस्तेमाल करने के साथ वीडियो देख सकेंगे। खास बात यह है कि वीडियो एक छोटी विंडो में बदल जाएगी, जो लगातार चलती रहेगी। आपको बता दें कि इस फीचर का सपोर्ट सबसे पहले आईपैड में दिया गया था।