Vodafone Idea के इन प्लान के साथ मिल रहा है 5GB तक एक्स्ट्रा डाटा

जब से संक्रमण फैला है तब से घर से ऑफिस का काम चल रहा है और स्कूल/कॉलेज की क्लासेज भी ऑनलाइन ही चल रही हैं। ऐसे में इंटरनेट की खपत बहुत ज्यादा हो गई है। लोगों की इस जरूरतों को देखते हुए वोडाफोन आइडिया, जियो, बीएसएनएल और एयरटेल जैसी कंपनियां अपने ग्राहकों को डबल डाटा ऑफर दे रही हैं। तो चलिए आपको वोडाफोन आइडिया के कुछ ऐसे प्लांस के बारे में बताते हैं जिनमें आपको 5 जीबी तक एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।

149 रुपये का प्लान
सबसे पहले आपको बता दें कि इनमें से कुछ प्लान App/Web एक्सक्लूसिव हैं यानी वोडाफोन आइडिया की साइट और एप से रिचार्ज कराने पर ही आपको फायदा मिलेगा। पहला प्लान 149 रुपये का है इसमें आपको 1GB एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। इस प्लान में कुल 3 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और इसकी वैधता 28 दिनों की है। यह प्लान App/Web एक्सक्लूसिव है।

299 रुपये का प्लान
इस प्लान में आपको 2 जीबी डाटा मिलता है लेकिन एस्ट्रा डाटा मिलाकर 4 जीबी हो जाएगा। इस प्लान में आपको रोज 4 जीबी डाटा मिलता है। साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ वोडाफोन प्ले एप्स और जी5 एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसकी प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यह एक डबल डाटा ऑफर है।