Apple WWDC 2020 आज से होगा शुरू, इन खास डिवाइस को किया जा सकता है लॉन्च

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 22 Jun 2020 09:52 AM IST
सार
विज्ञापन
Apple WWDC 2020 start from today ipad and ios 14 may launch know about it
Apple WWDC 2020 - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    एपल (Apple) की सालाना होने वाली डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस WWDC 2020 की शुरुआत आज से होने वाली है। वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2020 कार्यक्रम भारतीय समयानुसार आज रात 10 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को आधिकारिक साइट, मोबाइल एप और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग एपल पार्क से की जाएगी।

    सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल अपनी डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में आईपैड ओएस 14, मैकओएस 10.13, एपल एयरपॉड्स प्रो लाइट, आई मैक 2020 और एपल एयरपॉड्स स्टोडियो को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा आईफोन यूजर्स के लिए IOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक डिवाइस और सॉफ्टवेयर की लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है।

    विज्ञापन

    इस बार एपल की डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में दुनियाभर के डेवलपर्स फ्री में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, कंपनी ने कहा है कि कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले सभी डेवलपर्स, एपल डेवलपर्स एप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के जरिए उन्हें कई तरह ही जरूरी जानकारी दी जाएगी। एप के जरिए ही उन्हें की-नोट भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें