इंटरनेट इस्तेमाल करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं होंगे हैकर्स का शिकार

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 22 Jun 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Tips to avoid internet hacking always remember these points before using internet
hackers

    जहां एक तरफ इंटरनेट लॉकडाउन में लोगों का सहारा बना है, तो दूसरी तरफ इससे जुड़े हैकिंग के मामले तेजी से बढ़े हैं। हैकर्स ज्यादातर उन यूजर्स को अपना निशाना बना रहे हैं, जो इस समय इंटरनेट का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। अब ऐसे में यह सवाल उठता है कि इंटरनेट इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे हैकर्स का शिकार होने से बचा जा सके। तो आज हम आपको इस सवाल का जवाब देते हुए कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको इंटरनेट इस्तेमाल करते वक्त रखना होगा। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    Internet
    Internet - फोटो : Pixabay

    ब्राउजिंग कूकीज पर रखें नजर

    अगर आप अपने डाटा को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आपको ब्राउजिंग कूकीज पर नजर बनाए रखनी होगी। क्योंकि ये कूकीज ही अन्य साइट्स को आपकी जानकारी देती हैं। प्राइवेसी टूल आपकी कूकीज पर पूरी तरह से नजर बनाए रखता है। इसके अलावा आप ब्राउजर के सिक्योरिटी फीचर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका डाटा कभी लीक या चोरी नहीं होगा।

    internet
    internet - फोटो : amar ujala

    मैन्युअल सेटिंग रखें

    ब्राउजिंग सुरक्षित बनाने के लिए आपको सेटिंग को ऑटोमेटिक की बजाय मैन्युअल रखनी चाहिए। मैन्युअल सेटिंग रखने से आपकी अनुमति के बिना ब्राउजर अपडेट नहीं होगा। इसके साथ ही आपको ब्राउजर को समय-समय पर अपडेट करना पड़ेगा, क्योंकि इससे आपको सिक्योरिटी के नए फीचर्स मिलते रहेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें