एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी खत्म कर रहा है WhatsApp, इस फोन के यूजर्स सबसे ज्यादा परेशान

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 11 Nov 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp is Killing Battery of Android Phones OnePlus Phones Seem Worst
whatsapp - फोटो : whatsapp

    विवाद व्हाट्सएप का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं। व्हाट्सएप जासूसी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि कुछ यूजर्स ने व्हाट्सएप पर बैटरी 'चूसने' का आरोप लगाया है। आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिनके स्मार्टफोन की बैटरी पिछले एक सप्ताह से तेजी से खत्म हो रही होगी तो आपको बता दें कि इसमें फोन की गलती नहीं है। आइए विस्तार से जानते हैं....

    दरअसल यह समस्या व्हाट्सएप के नए वर्जन में है जिसकी वजह से व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। व्हाट्सएप की समस्या से सबसे अधिक वनप्लस के यूजर्स परेशान हुए हैं। कई यूजर्स ने गूगल प्ले-स्टोर पर इसकी शिकायत भी की है। इसके अलावा कई लोगों ने ट्विटर, रेडिट और वनप्लस से फोरम पर भी इसकी शिकायत की है।

    विज्ञापन
    एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी खत्म कर रहा है WhatsApp, इस फोन के यूजर्स सबसे ज्यादा परेशान

    वनप्लस के फोरम पर यूजर्स ने अपनी शिकायत में कहा है कि व्हाट्सएप के नए अपडेट के बाद उनके फोन की बैटरी बहुत ही तेजी से खत्म हो रही है। शिकायत करने वालों में OnePlus 7T Pro और OnePlus 7T के यूजर्स भी शामिल हैं। यूजर्स का कहना है सिर्फ 5 मिनट में 16 फीसदी बैटरी खत्म हो जा रही है। यह समस्या व्हाट्सएप के 2.19.308 वर्जन के साथ हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें