YouTube ने बदलीं शर्तें, किसी भी वक्त डिलीट हो सकता है आपका अकाउंट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 11 Nov 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
YouTube Policy changed says you account can be delete if you’re not commercially viable
youtube - फोटो : youtube

    गूगल की वीडियो स्ट्रीमिंग साइट यूट्यूब (YouTube) ने अपनी पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। YouTube की नई शर्त नए यूट्यूबर के लिए मुसीबत बन सकती है। यूट्यूब ने नई शर्त जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी चैनल से उसे कमाई नहीं होती है तो वह उसे डिलीट कर सकता है या फिर चैनल पर प्रतिबंध लगा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या है यूट्यूब की नई शर्त?

    यूट्यूब
    यूट्यूब

    यूय्टूब ने“Account Suspension & Termination”नाम से एक ब्लॉग प्रकाशित किया है जिसके मुताबिक यदि आपके यूट्यूब चैनल से कंपनी की कमाई नहीं होती है तो वह आपके यूट्यूब अकाउंट या चैनल को बंद कर सकती है। यूट्यूब की नई शर्त 10 दिसंबर से लागू होगी। हालांकि शर्ते में यह नहीं बताया गया है कि कितने दिनों तक चैनल से कमाई नहीं होने पर चैनल को कंपनी डिलीट करेगी।

    विज्ञापन
    youtube monetization
    youtube monetization - फोटो : youtube

    आसान शब्दों में कहें तो यदि आपका यूट्यूब चैनल मोनेटाइज नहीं हुआ है तो आपका चैनल किसी भी वक्त बंद हो सकता है। इस संबंध में यूट्यूब ने पिछले सप्ताह ही यूट्यूबर्स को ई-मेल भेजा था। यूट्यूब ने यह भी कहा है कि यदि किसी को लगता है कि नई शर्त के मुताबिक उसका चैनल डिलीट हो सकता है तो वह अपना डाटा डाउनलोड कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Account Suspension
    Account Suspension - फोटो : youtube

    नई शर्ते के मुताबिक यूट्यूब को अब इस बात का अधिकार हो गया है कि वह आपके चैनल को डिलीट कर सकता है, हालांकि कंपनी चैनल को बंद करने से पहले आपको नोटिस भी देगी। यूट्यूब की इस नई शर्त के शिकार वे लोग भी होंगे जो बढ़िया वीडियो बनाते हैं, उनके अच्छे-खासे सब्सक्राइबर भी हैं लेकिन चैनल मोनेटाइज नहीं है।

    youtube down
    youtube down

    कुल मिलाकर नई शर्त पूरी तरह से कमाई को लेकर बनाई गई है। सीधे शब्दों में यही है कि यदि आपको अपने यूट्यूब चैनल को बचाना है तो आपको कमाई करनी होगा, क्योंकि आप कमाएंगे तभी कंपनी भी कमाएगी। कुल मिलाकर कहें तो यूट्यूब ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें