बच्चों के लिए लॉन्च हुआ खास एप, माता-पिता को मैसेज भेजे बिना नहीं खुलेगा फोन का लॉक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 11 Nov 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
RespondASAP App created by a Dad That Locks Kids Phones Until They Message Their Parents Back
child using mobile - फोटो : pixabay

    आजकल स्मार्टफोन के पीछे बच्चे हों या बड़े सभी लोग भाग रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर भी लोग नजारे देखने के बजाय अपने फोन में ही उलझे हैं। हालत तो यहां तक हो गई है कि मेले में भी लोग घूमने के बजाय फोन स्क्रॉल कर रहे हैं। स्मार्टफोन का सबसे अधिक नुकसान बच्चों को हो रहा है। अधिक मोबाइल इस्तेमाल करने के कारण बच्चों की आखें खराब हो रही हैं तो कईयों की रीढ़ की हड्डी और गर्दन में दर्द की शिकायत हो रही है। इन्हीं बातों से परेशान होकर ब्रिटेन के निक हर्बर्ट नाम एक शख्स ने बच्चों के लिए एक खास मोबाइल एप लॉन्च किया है जो कि बिना माता-पिता को बताए बच्चों को फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देता है। आइए जानते हैं इस एप के बारे में विस्तार से....

    RespondASAP है इस खास एप का नाम

    RespondASAP
    RespondASAP - फोटो : play store

    निक ने RespondASAP नाम से एप बनाया है। इस एप के जरिए माता-पिता अपने बच्चों पर नजर रख सकते हैं और यह भी जान सकते हैं कि बच्चा कितनी देर से स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहा है। दरअसल इस एप में एक फीचर है कि जैसे ही बच्चा फोन को इस्तेमाल करना चाहेगा तो पहले उसे अपने माता-पिता को एक मैसेज भेजना होगा उसके बाद ही स्मार्टफोन अनलॉक होगा। इस एप की खास बात यह है कि यदि फोन साइलेंट मोड पर भी है तो भी मैसेज भेजने पर आवाज आएगी। मैसेज रिसीव होने की आवाज तब तक आती रहेगी जब तक मैसेज रिसीव करने वाला यानी बच्चा उस मैसेज का रिप्लाई नहीं करेगा।

    विज्ञापन

    मां-बाप बच्चों के फोन को कर सकेंगे लॉक

    RespondASAP
    RespondASAP - फोटो : play store

    इसके अलावा माता-पिता अपने फोन पर यह भी देख सकते हैं कि उनका बच्चा अपने स्मार्टफोन पर क्या-क्या कर रहा है। साथ ही मां-बाप किसी भी वक्त अपने बच्चे के फोन को अपने मोबाइल से लॉक कर सकेंगे। इस एप को लेकर निक का कहना है कि कई बार बच्चे स्मार्टफोन को हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई बार आवाज लगाने पर भी वे नहीं सुनते, लेकिन यदि उनके फोन में RespondASAP रहेगा तो उन्हें मॉनिटर किया जा सकेगा। RespondASAP एप फिलहाल एंड्रॉयड डिवाइस के लिए ही है। जल्द ही इसे आईओएस के लिए पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें