Weekly Tech Wrap: साइबर अपराध और पीएम मोदी की चिंता से लेकर नए गैजेट्स की लॉन्चिंग तक, जानें टेक अपडेट्स
इस साल की दूसरी तिमाही में 7 मिलियन से अधिक नए मोबाइल उपयोगकर्ताओं के साथ भारत दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल सदस्यता वृद्धि वाला देश बन गया। वहीं इस सप्ताह कई सारे गैजेट्स लॉन्च किए गए हैं।

विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध को लेकर चिंता जताई। एक इंटरव्यू में साइबर अपराध से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की मांग करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध, सामाजिक और भू-राजनीतिक तनाव उत्पन्न कर सकते हैं। इस साल की दूसरी तिमाही में 7 मिलियन से अधिक नए मोबाइल उपयोगकर्ताओं के साथ भारत दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल सदस्यता वृद्धि वाला देश बन गया। इस लिस्ट में चीन दूसरे नंबर पर है। वहीं इस सप्ताह कई सारे गैजेट्स लॉन्च किए गए हैं। चलिए जानते हैं हफ्ते भर की प्रमुख टेक खबरें।
इस साल की दूसरी तिमाही में 7 मिलियन से अधिक नए मोबाइल उपयोगकर्ताओं के साथ भारत दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल सदस्यता वृद्धि वाला देश बन गया। इस लिस्ट में चीन दूसरे नंबर पर है। वहीं साल की दूसरी तिमाही तक दुनियाभर में 5G मोबाइल यूजर्स की संख्या ने 1.3 बिलियन (130 करोड़) का आंकड़ा छू लिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध, सामाजिक और भू-राजनीतिक तनाव उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठन कट्टरपंथ के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं और डार्क नेट, मेटावर्स और क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म जैसे उभरते डिजिटल तरीकों का फायदा उठा रहे हैं।