Mobile Users: दुनिया का सबसे ज्यादा मोबाइल सदस्यता वृद्धि वाला देश बना भारत, चीन को भी पछाड़ा
साल की दूसरी तिमाही तक दुनियाभर में 5G मोबाइल यूजर्स की संख्या ने 1.3 बिलियन (130 करोड़) का आंकड़ा छू लिया है।

विस्तार
भारत मोबाइल सब्सक्रिप्शन में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है। साल की दूसरी तिमाही में 7 मिलियन से अधिक नए मोबाइल उपयोगकर्ताओं के साथ भारत दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल सदस्यता वृद्धि वाला देश बन गया है। इस लिस्ट में चीन दूसरे नंबर पर है। वहीं साल की दूसरी तिमाही तक दुनियाभर में 5G मोबाइल यूजर्स की संख्या ने 1.3 बिलियन (130 करोड़) का आंकड़ा छू लिया है।
एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने मोबाइल सब्सक्रिप्शन के मामले में दूसरी तिमाही के दौरान 7 मिलियन (70 लाख) से अधिक नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ा है। चीन 50 लाख नए ग्राहकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और अमेरिका ने 30 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। वहीं दूसरी तिमाही में 175 मिलियन नए 5G सब्सक्रिप्शन जोड़े गए, जिससे कुल संख्या 1.3 बिलियन के करीब पहुंच गई। यह 5G तकनीक की बढ़ती मांग को दर्शाता है।
इसी अवधि के दौरान, दुनिया भर में मोबाइल सब्सक्रिप्शन की कुल संख्या 8.3 बिलियन तक पहुंच गई है, जिसमें अकेले दूसरी तिमाही में ही 40 मिलियन सब्सक्रिप्शन की वृद्धि हुई है। विश्व स्तर पर अब 6.1 बिलियन यूनीक मोबाइल ग्राहक हो गए हैं। भारत ने इसी अवधि में सात मिलियन से अधिक नए यूजर्स को जोड़ा है। चीन ने इसी अवधि में 50 लाख नए ग्राहक और संयुक्त राज्य अमेरिका ने 30 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं।
- सबसे काम की हैं ये WhatsApp सिक्योरिटी टिप्स
- Chandrayaan-3: जियो-एयरटेल ने नहीं दिया साथ, BSNL नेटवर्क के भरोसे चंद्रयान-3 कर रहा वैज्ञानिकों से बात
- SmartPhone का करते हैं इस्तेमाल तो जान लें ये जरूरी बातें
- Poco C51 Vs Realme Narzo N53: 10 हजार से कम कीमत में कौन सा फोन है आपके लिए बेस्ट, जानें सभी डिटेल्स