PM Modi: साइबर अपराध को लेकर पीएम मोदी ने जताई चिंता, कहा- डार्क नेट-मेटावर्स का फायदा उठा रहे आतंकवादी संगठन
विश्व बैंक का अनुमान है कि साइबर हमलों से 2019-2023 के दौरान दुनिया को लगभग 5.2 ट्रिलियन अमरीकी डालर का नुकसान हो सकता है, लेकिन इसका प्रभाव सिर्फ वित्त तक ही सीमित नहीं है।

विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध को लेकर चिंता जताई है। पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध, सामाजिक और भू-राजनीतिक तनाव उत्पन्न कर सकते हैं। एक इंटरव्यू में साइबर अपराध से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठन कट्टरपंथ के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं और डार्क नेट, मेटावर्स और क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म जैसे उभरते डिजिटल तरीकों का फायदा उठा रहे हैं।
निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत
प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि साइबर अपराधों के सामाजिक, भू-राजनीतिक प्रभाव हो सकते हैं और इससे निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक का अनुमान है कि साइबर हमलों से 2019-2023 के दौरान दुनिया को लगभग 5.2 ट्रिलियन अमरीकी डालर का नुकसान हो सकता है, लेकिन इसका प्रभाव सिर्फ वित्त तक ही सीमित नहीं है। इसके सामाजिक और भू-राजनीतिक प्रभाव भी हो सकते हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं।
तकनीक का फायदा उठा रहे आतंकवादी संगठन
उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठन कट्टरपंथ के लिए तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स की कमाई को आतंकी फंडिंग के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने नापाक इरादों के लिए डार्क नेट, मेटावर्स और क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म जैसे उभरते डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- Weekly Tech Wrap: नए फोन की लॉन्चिंग से लेकर रिलायंस AGM 2023 तक, जानें इस हफ्ते क्या रहा खास
- ₹15 हजार से कम में मिलते हैं ये दमदार फोन, कैमरा भी है धांसू
- Apple Store: महिला ने iPhone 14 चुराने के लिए स्टोर का सुरक्षा तार चबाया, लेकिन यह गलती पड़ गई भारी
- Infinix Zero 30 Vs iQoo Z7 Pro: कौन-सा फोन लेना है समझदारी