Battery Tips: स्मार्टफोन की बैटरी को खराब करती हैं ये आदतें, ब्लास्ट तक हो सकता है फोन, जान लें बचाव

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 10 Sep 2023 12:13 PM IST
सार

बैटरी को अधिक गर्मी में रखने से उसका प्रेशर बढ़ सकता है और उसकी उम्र कम हो सकती है। यह इतना खतरनाक है कि इसकी वजह से बैटरी में आग भी लग सकती है।

विज्ञापन
These habits draining your smartphone battery can lead to explosion know all Battery Tips
Battery Tips - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सोशल मीडिया और डिजिटल वर्ल्ड में हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। स्मार्टफोन के लिए सबसे जरूरी चीज उसकी बैटरी होती है। यानी कम बैटरी लाइफ वाले फोन को आमतौर पर कम पसंद किया जाता है। लेकिन, फोन की बैटरी क्षमता ज्यादा होने पर भी आपकी कुछ गलत आदतें इसे जल्दी खराब कर सकती हैं। यह इतनी खतरनाक हैं कि इससे आपका फोन ब्लास्ट भी हो सकता है। चलिए जानते हैं कि स्मार्टफोन बैटरी को लेकर आपको कौन-सी खराब आदतें आज ही छोड़ देना चाहिए।

    फोन को अधिक समय तक चार्ज करने से उसकी बैटरी पर प्रेशर पड़ता है। इसलिए, बैटरी चार्ज होने के बाद चार्जर को निकाल देना बेहतर होता है। एक्सपर्ट बैटरी को 100 फीसदी करने की जगह 95 फीसदी तक ही चार्ज करने की सलाह भी देते हैं। वहीं बैटरी को बार-बार चार्ज करने से भी बचना चाहिए।

    विज्ञापन

    बैटरी को अधिक गर्मी में रखने से उसका प्रेशर बढ़ सकता है और उसकी उम्र कम हो सकती है। यह इतना खतरनाक है कि इसकी वजह से बैटरी में आग भी लग सकती है। वहीं फास्ट चार्जिंग के दौरान बैटरी पर अधिक गर्म हो जाती है, जिससे उसकी उम्र कम हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें