17 दिन बाद भी नहीं मिली वोटर कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा, एक फरवरी का था वादा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Feb 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
Voter card downloading facility is not available for all users even after 17 days of launching
voter card download - फोटो : https://nvsp.in/EEPIC

    25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सरकार ने लोगों को ऑनलाइन वोटर कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी थी। लॉन्चिंग के दौरान वोटर पोर्टल की वेबसाइट पर जानकारी दी गई थी कि 31 जनवरी तक सिर्फ वही लोग अपना वोटर कार्ड पोर्टेबल डाक्यूमेंट फार्मेट (पीडीएफ) में डाउनलोड कर सकेंगे जिन्होंने नवंबर 2020 में आवेदन किया है।

    साथ ही यह भी कहा गया था कि एक फरवरी से सभी लोग वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, लेकिन आज 17 दिन बीत जाने के बाद भी वोटर पोर्टल पर सभी लोगों के लिए वोटर डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध नहीं हुई है।

    विज्ञापन

    वोटर पोर्टल पर जाने के बाद आपको दूसरी वेबसाइट, नेशनल वोटर पोर्टल पर रिडायरेक्ट कराया जाएगा। वहां फिर से आपको लॉगिन करना होगा, लेकिन लॉगिन के बाद एक मैसेज मिलेगा कि वोटर कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा फिलहाल उन्हीं लोगों के लिए है जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन नवंबर 2020 में कराया है, जबकि ऐसे लोगों को वोटर कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा पिछले महीने ही दी गई थी और कहा गया था अन्य सभी लोग एक फरवरी से अपने कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वेबसाइट पर एक मैसेज में लिखा है कि अन्य लोगों के लिए वोटर कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा जल्द मिलेगी, हालांकि कब मिलेगी, इसकी कोई तारीख तय नहीं है। ऐसे में यदि आप अपने वोटर कार्ड को पीडीएफ में डाउनलोड करने की सोच रहे हैं तो आपको अभी लंबा इंतजार करना होगा।

    कैसे डाउनलोड होगा वोटर कार्ड?

    voter card download
    voter card download - फोटो : ECI

    पहला काम तो यह है कि आपको वोटर पोर्टल (https://voterportal.eci.gov.in) नहीं बल्कि राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल (https://nvsp.in/) पर मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। वोटर पोर्टल की आईडी से आप इस वेबसाइट पर लॉगिन नहीं कर पाएंगे। लॉगिन करने के बाद आपसे वोटर कार्ड नंबर (EPIC) और राज्य की जानकारी मांगी जाएगी। उसके बाद आपका वोटर कार्ड आपके सामने ओपन हो जाएगा जिसे आप पीडीएफ में डाउनलोड कर सकेंगे।

    ई-इलेक्टर फोटो पहचान पत्र निर्वाचक फोटो पहचान पत्र का डिजिटल संस्करण है और इसे डिजिटल लॉकर जैसे माध्यमों से सुरक्षित रखा जा सकता है और इसे प्रारूप में मुद्रित किया जा सकता है।बता दें कि आधार कार्ड, स्थायी खाता संख्या (पैन) कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस डिजिटल मोड में उपलब्ध हैं

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें