वोडाफोन का बड़ा धमाल, सिर्फ 47 रुपये में मिलेंगे इतने फायदे

वोडाफोन ने रिलायंस जियो पर बड़ा हमला बोलते हुए मात्र 47 रुपये का प्लान पेश किया है। इस प्लान में 7,500 सेकेंड यानि 125 मिनट लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। साथ ही 50 लोकल और नेशनल मैसेज मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में 500 एमबी 3जी/4जी डाटा भी मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
वहीं कुछ अन्य सर्किल के लिए इस प्लान की कीमत 48 रुपये है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में यह प्लान 48 रुपये का है। बिहार और झारखंड सर्किल में इसी 47 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा चेन्नई, कोलकाता, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस प्लान के तहत 150 मिनट कॉलिंग मिलेगी।
बता दें कि वोडाफोन के इस प्लान में पहले 1 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा मिलता था। वोडाफोन के टक्कर देने वाले जियो के प्लान की कीमत 49 रुपये है और इस प्लान में 50 मैसेज, अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। वहीं एयरटेल के पास 47 रुपये का प्लान है जिसमें 150 मिनट कॉलिंग, 50 मैसेज और 500 एमबी डाटा मिलता है।