वॉच का गया जमाना, अब खरीदें स्मार्टवॉच, यहां है पूरी लिस्ट

अगर आप स्मार्टवॉच की तलाश कर रहे हैं, तो आजकल बाजार में आपके लिए नए-नए फीचर्स से लैस कई कंपनियों की स्मार्टवॉच मौजूद हैं। लाई पर पहनने वाले डिवाइसेज के तौर पर बाजार में कई स्मार्टवॉच और स्मार्टबैंड मौजूद हैं। हालांकि इन सभी में कोई न कोई अंतर है। किसी का डिजाइन अलग है, तो किसी के फीचर। मगर, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ ऐसी स्मार्टवॉच हैं, जिनमें आपको आपकी जरूरत के सारे विकल्प मिल जाएंगे।

एप्पल वॉच सीरीज 3
एप्पल वॉच 3 बाजार में मौजूद एडवांस्ड स्मार्टवॉच में से एक है। इसका लुक एप्पल वॉच 2 जैसा ही है, लेकिन इस वॉच में आंतरिक तौर पर कुछ बदलाव किए गए हैं। एप्पल ने भारत में अपने एलटीई वेरिएंट को एयरटेल और जियो के साथ मिलकर लॉन्च किया है। इसमें कंपनी ने कई एडवांस्ड फीचर्स दिए हैं। एप्पल वॉच सीरीज 3 के सभी वॉच 1.53 इंच ओइलईडी डिस्प्ले के साथ हैं। आईपीएक्स7 रेटिंग वाली इस वॉच में वॉच ओएस 4 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही एस2 डुअल-कोर प्रोसेसर लगा है। ये 8 जीबी / 16 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आती हैं।

फॉसिल क्यू मार्शल
फॉसिल की क्यू मार्शल मार्केट में मौजूद बेस्ट स्टाइलिश स्मार्टवॉच में से एक है। स्नैपड्रैगन 2100 प्रोसेसर के साथ यह स्मार्टवॉच एंड्रॉयड पर अच्छा परफॉर्म करती है। जो लोग स्टाइल के साथ एक हाई परफॉर्मेंस वाली स्मार्टवॉच की तलाश कर रहे हैं, यह उनके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। 1.5इंच (360X360) एलसीडी डिस्प्ले वाली इस स्मार्टवॉच में एंड्रॉयड 4.3+, iOS8+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है। आईपी67 रेटिंग से प्रमाणित इस स्मार्टवॉच में 4 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। इसकी बैटरी क्षमता करीब 24 घंटे की है।