Twitter का बड़ा फैसला, अब घंटे के हिसाब से कर सकेंगे ट्वीट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 25 Jul 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
Twitter takes big decision, sets limits of Tweets, Retweets, likes, follows, or Direct Messages
twitter

    सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रही फर्जी खबरों की शेयरिंग को लेकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बड़ा कदम उठाया है। ट्विटर ने अपनी नई पॉलिसी शेयर की है और कंपनी ने ट्वीट करने, लाइक करने और फॉलो करने की सीमा तय कर दी है।

    इसकी जानकारी ट्विटर ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी है। नई पॉलिसी को जारी करते हुए ट्विटर ने कहा है कि इससे अभिनेताओं और सेलिब्रिटी को फॉलोअर्स को रातों-रात बढ़ाने और उनकी छवी को खराब करने वाले ट्वीट को रोकने में मदद मिलेगी।

    विज्ञापन

    क्या है ट्विटर की नई पॉलिसी और कब से होगी लागू?

    ट्विटर की नई पॉलिसी 10 सितंबर 2018 से लागू हो रही है। इसके बाद ट्वीट करने, रीट्वीट करने, लाइक्स, फॉलो और डायरेक्ट मैसेज करने की एक सीमा तय होगी जिसके मुताबिक 3 घंटे में सिर्फ 300 ट्वीट और रीट्वीट किए जा सकेंगे। इसके अलावा 24 घंटे में आप सिर्फ 1000 ट्वीट को लाइक कर सकेंगे और 1000 लोगों को फॉलो कर सकेंगे। साथ ही 24 घंटे में आप 15,000 लोगों को डायरेक्ट मैसेज भेज पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    किसका होगा नुकसान?

    ट्विटर की इस नई पॉलिसी से उन सेलिब्रिटीज को बड़ा नुकसान होगा जिनके फॉलोअर्स अकाउंट बनने के 24 घंटे के भीतर लाखों हो जाते हैं और हजारों बार उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हैं। हालांकि इस पॉलिसी से फर्जी खबरों के प्रचार-प्रसार पर रोक जरूर लगेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें