शाओमी एमआई ए2 के 5 शानदार फीचर्स जो इसे बनाते हैं 'स्मार्ट'

शाओमी आज यानि 8 अगस्त को गुरुग्राम में आयोजित एक इवेंट में अपने नए स्मार्टफोन एमआई ए2 को लॉन्च करेगी। इससे पहले इस फोन को स्पेन में एमआई ए2 लाइट के साथ लॉन्च किया जा चुका है। एमआई ए2 में एमआई ए1 की तरह एंड्रॉयड वन मिलेगा। तो आइए जानते हैं एमआई ए2 के 5 खास फीचर्स के बारे में जिनका इंतजार एमआई ए2 के फैन्स कर रहे हैं।

एंड्रॉयड वन के साथ शानदार अनुभव
पिछले साल शाओमी ने पहली बार एमआई ए1 को एंड्रॉयड वन के साथ लॉन्च किया था, वहीं कंपनी के अन्य फोन में एंड्रॉयड आधारित MIUI मिलता है। एमआई ए2 में एमआई ए1 जैसा ही सॉफ्टवेयर है, लेकिन इस बार कंपनी ने आईआर ब्लास्टर, एमआई फाइल मैनेजर, एमआई स्टोर जैसे कई एप फोन में दिए हैं। एमएआई ए2 में आपको आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा, वहीं कंपनी ने कहा है कि वह एंड्रॉयड पी का भी अपडेट देगी।

स्नैपड्रैगन 660
शाओमी ने 660 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का अपनी कुछ ही डिवाइस में किया है, लेकिन एमआई ए2 पहली ऐसी ग्लोबल डिवाइस है जिसके साथ स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर मिलेगा। इस प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक है। इसके अलावा फोन में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज भी मिल रही है।