वोडाफोन फ्री में दे रहा 27GB डाटा, जानें पूरा प्लान

रिलायंस जियो के एक के बाद एक धमाकेदार ऑफर्स ने टेलीकॉम कंपनियों को नए ऑफर्स के लिए मजबूर कर दिया है। टेलीकॉम सेक्टर में ऑफर्स के चल रहे दंगल में वोडाफोन ने इस नया दांव खेला है। वोडाफोन स्पेशल ऑफर के तहत अपने पोस्टपेड यूजर्स को 4जी हैंडसेट पर हर महीने 9 जीबी डाटा फ्री दे रही है।
कंपनी ने इस स्पेशल ऑफर का नाम डाटा डिलाइट रखा है। डाटा डिलाइट ऑफर के तहत वोडाफोन पोस्टपेड यूजर्स को 9 जीबी डाटा 3 महीने तक फ्री देगा। यह डाटा यूजर के रेगुलर प्लान में मिल रहे डाटा में ही इनक्लूड होगा, इसके लिए अलग से कोई भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
वोडाफोन का यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके साथ साथ कंपनी 4जी सिम अपग्रेड करने पर भी 4जीबी डाटा दे रही है। इस डाटा की वैधता 10 दिनों की होगी। वोडाफोन ने इस हफ्ते की शुरुआत में ही नए अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक लॉन्च किया है जिसके तहत अमेरिका, दुबई और सिंगापुर में इनकमिंग फ्री है।