ZTE ने लॉन्च किया 6 इंच स्क्रीन वाला दमदार स्मार्टफोन

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 25 Apr 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
zte black max 3 launched with 6 inch display

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने ब्लेड सीरीज का अपना नया स्मार्टफोन मैक्स 3 लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 199.9 डॉलर लगभग 13,900 रुपये रखी है। अभी ये स्मार्टफोन अमेरिका में खरीदा जा सकता है। भारत में इसकी उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं है।

    स्पेसिफिकेशन

    ZTE ब्लेड मैक्स 3 में 6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन की स्क्रीन को 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास के सुरक्षित किया गया है। मैक्स 3 में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप व 5 मेगापिक्सल का फ्रंच कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन

    फोन के रियर साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ZTE ब्लेड मैक्स 3 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर लगा है। फोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के स्टोरेज को 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की दमदार बैटरी मौजूद है, जो 40 घंटे का टॉक टाइम और 31 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन की बैटरी का दावा कंपनी की ओर से किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें