एयरटेल और आइडिया के बाद एयरसेल ने किया रोमिंग फ्री

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 Apr 2017 03:43 PM IST
Aircel Announce Free Incoming Calls on National Roaming
मोबाइल - फोटो : Shutterstock

    जियो के लॉन्च होने के बाद भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में रोज नए-नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक के बाद एक कंपनियां रोमिंग फ्री कर रही हैं। एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया के बाद अब एयरसेल ने देश भर में रोमिंग फ्री का ऐलान किया है। अब आप देश भर में बिना किसी अतिरिक्ट रिचार्ज के फ्री रोमिंग का मजा ले सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- आपके पास भी है जियो धन धना धन ऑफर से जुड़ा कोई सवाल तो यहां है जवाब

    एयरसेल ने इनकमिंग रोमिंग फ्री का ऐलान किया है, हालांकि आउटगोइंग के लिए आपको पैसे देने होंगे। साथ ही रोमिंग में डाटा चार्ज को लेकर भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यदि आप एयरसेल यूजर हैं और रोमिंग में हैं तो *121*909# डायल करके रोमिंग में फ्री इनकमिंग का फायदा उठा सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- वोडाफोन के इस ऑफर का नहीं है कोई तोड़, फ्री में 4GB डाटा

    इस मौके पर एयरसेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुपम वासुदेव ने कहा, 'हम अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझते हैं। छुट्टी के दिनों में वे घर जाता हैं या अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए ट्रेवल करते हैं। इस दौरान रोमिंग फ्री नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। इसलिए हमने रोमिंग में इनकमिंग फ्री कर दिया है।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें