जियो धन धना धन के टक्कर में एयरटेल, Idea, वोडाफोन और BSNL के प्लान

amarujala.com - Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Apr 2017 01:56 PM IST
Jio Dhan Dhana Dhan offer vs Airtel vs Vodafone vs Idea vs BSNL
मोबाइल

    जियो के धन धना धन ऑफर के बाद डाटा वार एक बार फिर से शुरू हो गया है। जियो ने जैसे ने समर सरप्राइज के बंद करने के बाद धना धन धना धन ऑफर पेश किया उसके बाद एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और बीएसएनएल ने भी ट्रंप कार्ड खेल दिया और एक-एक करके कई सारे प्लान बाजार में आ गए हैं जिनमें यूजर्स कंफ्यूज है। तो चलिए देखते हैं किसका प्लान है बेस्ट ?

    जियो
    जियो

    जियो धन धना धन (प्राइम मेंबर के लिए)

    इस प्लान में आपके पास 309 और 509 रुपये के रिचार्ज हैं। इस प्लान के तहत आपको 84 दिनों के लिए 84 जीबी डाटा (1 जीबी रोज) और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेंगे। वहीं यदि आप रोज 2 जीबी डाटा चाहते हैं तो आपके लिए 509 रुपये का रिचार्ज है। इसमें आपको 2 जीबी 4जी डाटा रोज मिलेगा और वैधता 84 दिन होगी।

    जियो धन धना धन
    जियो धन धना धन

    जियो धन धना धन (नॉन प्राइम मेंबर के लिए)

    आपके लिए 408 रुपये का प्लान है जिसमें 1 जीबी डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज के साथ 84 दिनों तक मिलेगा। यदि रोज 2 जीबी डाटा चाहते हैं तो 608 रुपये का रिचार्ज कराएं। इसकी वैधता भी 84 दिनों की होगी लेकिन डाटा 168 जीबी मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें