वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को फ्री में मिल रहा डिज्नी हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 10 Mar 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
Vodafone Idea Offers one Year Disney plus HotStar VIP Membership to Select Prepaid and Postpaid users
Vi Disney HotStar VIP Membership - फोटो : VI

    आजकल रिचार्ज प्लान के साथ फ्री में ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन देने का ट्रेंड चल रहा है। अधिकतर टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को रिचार्ज के साथ अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी हॉटस्टार जैसे एप्स का सब्सक्रिप्शन दे रही हैं। अब वोडाफोन आइडिया Vi ने अपने ग्राहकों को कुछ प्लान के साथ Disney+ HotStar का फ्री सब्सक्रिप्शन देने का एलान किया है। कंपनी ने इसके लिए कई नए प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान भी पेश किए हैं जिनके साथ एक साल के लिए Disney+ HotStar VIP का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। 499 रुपये और इससे अधिक के प्लान के साथ पोस्टपेड ग्राहकों को भी यह ऑफर मिल रहा है।

    प्रीपेड ग्राहकों के लिए Disney+ HotStar VIP वाला प्लान

    यदि आप वोडाफोन आइडिया के प्री-पेड ग्राहक हैं और आप 401 रुपये, 501 रुपये, 601 रुपये या फिर 801 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो आपको मुफ्त में एक साल के लिए Disney+ HotStar VIP का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इनमें से 401 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 मैसेज और रोज 3 जीबी डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में 16 जीबी अतिरिक्त डाटा भी मिल रहा है। तो कुल मिलाकर इस प्लान में आपको 100 जीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन

    फ्री में कैसे एक्टिवेट करें Disney+ HotStar VIP का सब्सक्रिप्शन

    Disney+ HotStar VIP का सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करने के लिए प्री-पेड ग्राहकों को पहले संबंधित प्लान रिचार्ज करना होगा। इसके बाद Disney+ HotStar एप को डाउनलोड करना होगा और अपने वोडाफोन आइडिया नंबर से लॉगिन करना होगा। यह काम आप वोडाफोन आइडिया की वेबसाइट से भी कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में वोडाफोन आइडिया एप भी डाउनलोड करना होगा। एप में Disney+ HotStar का कार्ड दिखेगा, उस पर क्लिक करें और फिर ओटीपी डालकर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें