Vodafone Idea का बड़ा एलान: ग्राहकों को फ्री में मिल रहा रिचार्ज, ऐसे उठाएं फायदा
इससे पहले लॉकडाउन में पिछले महीने कंपनी ने अपने ग्राहकों को 49 रुपये का रिचार्ज मुफ्त में दिया था। इस प्लान में ग्राहकों को 38 रुपये का टॉकटाइम और 300MB डाटा मिला था। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की थी।

विस्तार
वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। Vi ने अपने लो इनकम ग्राहकों को फ्री में कॉलिंग और डाटा देने का एलान किया है। कंपनी ग्राहकों को मुफ्त में 75 रुपये का रिचार्ज दे रही है। लॉकडाउन के दौरान Vi के कई ग्राहकों को रिचार्ज कराने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद कंपनी ने इस ऑफर का एलान किया है।
इस ऑफर के तहत ग्राहकों को Vi से Vi के नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 50 मिनट मिल रहे हैं। इसके अलावा 50MB डाटा भी मिल रहा है। इस प्लान की वैधता 15 दिनों की है। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जो लॉकडाउन में रिचार्ज कराने में असमर्थ थे। Vi ने अपने इस ऑफर को Unlock 2.0 benefit नाम दिया है।
अब सवाल यह है कि कैसे पता चलेगा कि यह ऑफर आपको मिलेगा या नहीं तो इसके लिए आपको *444*75# डायल करना होगा या फिर टॉल फ्री नंबर 121153 पर कॉल करना होगा। साथ ही कंपनी अपने ग्राहकों को मैसेज करके भी इसके बारे में जानकारी दे रही है। इसके अलावा यदि आपको किसी तरह की कोई समस्या हो रही है तो आप कंपनी के किसी नजदीकी स्टोर पर भी जा सकते हैं। वहां आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
बता दें कि इससे पहले लॉकडाउन में पिछले महीने कंपनी ने अपने ग्राहकों को 49 रुपये का रिचार्ज मुफ्त में दिया था। इस प्लान में ग्राहकों को 38 रुपये का टॉकटाइम और 300MB डाटा मिला था। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की थी।
कंपनी ने RC79 नाम से भी एक कॉम्बो प्लान पेश किया है जिसमें 64 रुपये के टॉकटाइम के साथ 200MB डाटा मिल रहा है। इस प्लान के साथ फिलहाल ऑफर के तहत 128 रुपये का टॉकटाइम मिल रहा है। इसकी वैधता 28 दिनों की है।
- इनोवेशन: जेब में पड़े स्मार्टफोन से चार्ज होगी हाथ में पहनी हुई स्मार्टवॉच
- WhatsApp: जल्द मिलेगा मल्टी डिवाइस का सपोर्ट, एक साथ चार फोन में चला सकेंगे व्हाट्सएप
- Mi 11 Lite: Xiaomi ने भारत में किया लॉन्च नया स्मार्टफोन, 90Hz की एमोलेड डिस्प्ले से है लैस
- नई स्मार्टवॉच: Mi Watch Revolve Active भारत में लॉन्च, मिलेगा Alexa का सपोर्ट