Mi 11 Lite: Xiaomi ने भारत में किया लॉन्च नया स्मार्टफोन, 90Hz की एमोलेड डिस्प्ले से है लैस

शाओमी इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Mi 11 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया है। Mi 11 Lite के साथ कंपनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच Mi Watch Revolve Active को भारतीय बाजार में उतारा है।Mi 11 Lite 6.8mm पतला और इसका वजन 157 ग्राम है। Mi 11 Lite को इससे पहले ग्लोबली लॉन्च किया गया है। Mi 11 Lite में10 बिट की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। नया फोन इसी साल फरवरी में लॉन्च हुए Mi 11 का लाइट वर्जन है। Mi 11 Lite में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया गया है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। फोन के साथ हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो का सपोर्ट है जो कि वायर और वायरलेस दोनों मोड में काम करेगा। शाओमी के इस Mi 11 Lite स्मार्टफोन का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एम32 से होगा। आइए जानते हैं शाओमी के इस नए फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

Mi 11 Lite की कीमत
Mi 11 Lite के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। फोन की प्री-बुकिंग 25 जून को दोपहर 12 बजे होगी। वहीं पहली सेल 28 जून को फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट से होगी।

Mi 11 Lite की स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ एचडीआर 10 का सपोर्ट है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 है। Mi 11 Lite में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
- इनोवेशन: जेब में पड़े स्मार्टफोन से चार्ज होगी हाथ में पहनी हुई स्मार्टवॉच
- फायदे की बात: 3000 रुपये सस्ती हुई शाओमी की यह स्मार्टवॉच, फीचर्स हैं कमाल के
- परेशानी: इनकम टैक्स की नई वेबसाइट बनी मुसीबत, लॉगिन में ही आ रही दिक्कत
- मेड इन इंडिया: VingaJoy ने लॉन्च किया नया वायरलेस स्पीकर, FM रेडियो का भी मिलेगा सपोर्ट