WhatsApp: जल्द मिलेगा मल्टी डिवाइस का सपोर्ट, एक साथ चार फोन में चला सकेंगे व्हाट्सएप
इसका अपडेट सबसे पहले WhatsApp Web को मिलेगा और उसके बाद एंड्रॉयड और आईओएस के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। WhatsApp के हेड Cathcart और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग इस फीचर की पुष्टि कर चुके हैं।

विस्तार
WhatsApp पर मल्टी डिवाइस सपोर्ट की मांग लंबे समय से चल रही है, लेकिन अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान नहीं किया है। पिछले साल भी एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि WhatsApp में जल्द मल्टी डिवाइस सपोर्ट मिलेगा जिसके बाद एक ही अकाउंट को एक साथ कई डिवाइस पर एक्सेस किया जा सकेगा। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि व्हाट्सएप का मल्टी डिवाइस सपोर्ट एक साथ चार डिवाइस को सपोर्ट करेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक इसका अपडेट सबसे पहले WhatsApp Web को मिलेगा और उसके बाद एंड्रॉयड और आईओएस के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। WhatsApp के हेड Cathcart और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग इस फीचर की पुष्टि कर चुके हैं।
WABetaInfo ने व्हाट्सएप के मल्टी डिवाइस सपोर्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जो कि फिलहाल बीटा वर्जन के लिए उपलब्ध है। बीटा वर्जन के मुताबिक नए अपडेट के बाद यूजर्स को डेस्कटॉप पर व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए फोन को इंटरनेट से कनेक्ट रखने की जरूरत नहीं होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक व्हाट्सएप अकाउंट से चार अतिरिक्त डिवाइस को लिंक किया जा सकेगा यानी फोन के साथ चार अन्य डिवाइस पर भी आप व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सकेंगे।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस फीचर को सिर्फ वही लोग इस्तेमाल कर पाएंगे जिनके फोन का व्हाट्सएप एप अपडेटेड होगा। ऐसे में मल्टी डिवाइस अकाउंट इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन के एप के साथ-साथ डेस्कटॉप वर्जन का भी अपडेटेड होना जरूरी है। जहां तक सुरक्षा की बात है तो मल्टी डिवाइस सपोर्ट के साथ भी आपको एंड टू एंड एंक्रिप्शन मिलेगा।
बता दें कि व्हाट्सएप बीटा वर्जन पर ग्रीन कलर नोटिफिकेशन की भी टेस्टिंग कर रहा है। व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.21.12.12 पर डार्क ब्लू नोटिफिकेशन देखा गया है, हालांकि सभी के लिए इस अपडेट के आने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
- Mi 11 Lite: Xiaomi ने भारत में किया लॉन्च नया स्मार्टफोन, 90Hz की एमोलेड डिस्प्ले से है लैस
- नई स्मार्टवॉच: Mi Watch Revolve Active भारत में लॉन्च, मिलेगा Alexa का सपोर्ट
- इनोवेशन: जेब में पड़े स्मार्टफोन से चार्ज होगी हाथ में पहनी हुई स्मार्टवॉच
- फायदे की बात: 3000 रुपये सस्ती हुई शाओमी की यह स्मार्टवॉच, फीचर्स हैं कमाल के