नई स्मार्टवॉच: Mi Watch Revolve Active भारत में लॉन्च, मिलेगा Alexa का सपोर्ट
नई वॉच पिछले साल लॉन्च हुए Mi Watch Revolve की अपग्रेडेड वर्जन है। नई वॉच में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के लिए Sp02 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा यह पहले के मुकाबले वजन में हल्की भी है।

विस्तार
शाओमी इंडिया ने अपनी नई स्मार्टवॉच Mi Watch Revolve Active को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस वॉच के साथ Mi 11 Lite स्मार्टफोन को भी पेश किया गया है। नई वॉच पिछले साल लॉन्च हुए Mi Watch Revolve की अपग्रेडेड वर्जन है। नई वॉच में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के लिए Sp02 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा यह पहले के मुकाबले वजन में हल्की भी है। Mi Watch Revolve Active का वजन 32 ग्राम है। इसके अलावा इस वॉच में 117 स्पोर्ट्स मोड और 100 से अधिक वॉच फेसेज दिए गए हैं।
Mi Watch Revolve Active की कीमत
नई Mi Watch Revolve Active की कीमत 9,999 रुपये है और इसकी बिक्री 25 जून से अमेजन, Mi.com, Mi होम और रिटेल स्टोर से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक के कार्ड से खरीदारी करने पर 750 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल रही है।
Mi Watch Revolve Active के फीचर्स
डिजाइन के मामले में नई वॉच Mi Watch Revolve जैसी है। इसमें सिलिकॉन स्ट्रैप दिया गया है। इसके अलावा इसमें SpO2 सेंसर है। साथ ही इस वॉच में स्लीप मॉनिटर, हर्ट रेट मॉनिटर और स्ट्रेस लेवल मॉनिटर भी है। इस वॉच में VO2 Max सेंसर है जो कि वर्कआउट के दौरान ऑक्सीजन के बारे में जानकारी देता है।
इस वॉच में इन-बिल्ट जीपीएस है और 117 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें स्विमिंग, योग आदि शामिल हैं। Mi Watch Revolve Active 5ATM की रेटिंग के साथ आती है। इसमें 12nm प्रोसेस Airoha GPS चिप है जो कि GPS, GLONASS, Galileo और BDS को सपोर्ट करती है।
इस वॉच में 1.39 इंच की अलवेज ऑन एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूश 454x454 पिक्स्ल है और ब्राइटनेस 450 निट्स है। वॉच का वजनन 32 ग्राम है और चार्जिंग के लिए मैग्नेटिक पॉड है। इसमें 420mAh की बैटरी है जिसे लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
- Mi 11 Lite: Xiaomi ने भारत में किया लॉन्च नया स्मार्टफोन, 90Hz की एमोलेड डिस्प्ले से है लैस
- इनोवेशन: जेब में पड़े स्मार्टफोन से चार्ज होगी हाथ में पहनी हुई स्मार्टवॉच
- फायदे की बात: 3000 रुपये सस्ती हुई शाओमी की यह स्मार्टवॉच, फीचर्स हैं कमाल के
- परेशानी: इनकम टैक्स की नई वेबसाइट बनी मुसीबत, लॉगिन में ही आ रही दिक्कत