Vodafone-Idea यूजर्स के लिए बुरी खबर, 1 अप्रैल से बढ़ सकती है कॉल और डाटा की दरें

विस्तार
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea) जल्द अपने ग्राहकों को झटका देने वाली है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी को जल्द-से-जल्द एजीआर (एवरेज ग्रॉस रिवेन्यू) भुगतान करने का आदेश दिया है, जिसके बाद कंपनी ने डाटा और कॉल की दरों में 7 से लेकर 8 फीसदी तक बढ़ोतरी की मांग की है। इसके अलावा कंपनी ने एक और मांग की है कि एजीआर के भुगतान के लिए 18 साल का समय और ब्जाज समेत जुर्माने के लिए 3 साल का समय चाहिए। हालांकि, कोर्ट ने अब तक इस मांग को स्वीकार नहीं किया है।
वोडाफोन-आइडिया का कहना है कि हम अपनी सेवाओं को चालू रखने के लिए 1 अप्रैल से कॉल और डाटा की दरों में इजाफा करेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में प्रीपेड प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की थी, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ा था।
इस समय वोडाफोन-आइडिया पर 53,000 करोड़ रुपये बकाया है। इस बकाया में से कंपनी ने सिर्फ 3,500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। यदि कंपनी डाटा और कॉल की दरें महंगी करती है, तो उपभोक्ताओं को 1 जीबी डाटा के लिए 32 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा कॉलिंग के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर से देने होंगे। हालांकि, कंपनी ने अब तक डाटा और कॉल की दरों में इजाफा नहीं किया है।
- टैली ने लॉन्च किया Tally Release 6.6, बिना इंस्टॉल किए कर सकेंगे इस्तेमाल
- एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने 2,50,000 बैंकिंग केंद्रों पर शुरू की एईपीएस सेवा
- Airtel ने NCF चार्ज में की बढ़ोतरी, अब मल्टी टीवी यूजर्स को चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
- काम की खबर: इन किफायती कीमत वाले प्रीपेड प्लान में मिलेगी फ्री कॉलिंग और डेली डाटा की सुविधा