Airtel ने NCF चार्ज में की बढ़ोतरी, अब मल्टी टीवी यूजर्स को चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 27 Feb 2020 09:50 AM IST
सार
विज्ञापन
Airtel increase digital tv ncf charge for multi tv users know aall about it
airtel

    विस्तार

    टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने मल्टी टीवी यूजर्स को झटका देते हुए एनसीएफ (Network Capacity Fee) चार्ज में बढ़ोतरी की है। अब मल्टी टीवी यूजर्स को 100 चैनल के लिए 100 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। इससे पहले उपभोक्ताओं को 80 रुपये का चार्ज देना पड़ता था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्राई ने नेशनल टैरिफ ऑर्डर 1.0 के तहत कहा था कि कोई भी डीटीएच कंपनी अपने ग्राहक से एनसीएफ चार्ज वसूल सकती है।

    एयरटेल ने एनसीएफ चार्ज में इजाफा किया है। अब ग्राहकों को 100 एसडी चैनल के लिए 100 रुपये का चार्ज देना होगा। इससे पहले कंपनी ग्राहकों से 80 रुपये का चार्ज वसूलती थी। इसके अलावा यदि ग्राहक 100 चैनल के साथ 25 एसडी चैनल लेते हैं, तो उन्हें प्रति एक चैनल पर 20 रुपये का चार्ज देना पड़ेगा।

    विज्ञापन

    अगर एयरटेल के एनसीएफ चार्ज पर टैक्स लगता है, तो ग्राहकों को 100 चैनल के लिए 118 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स के लिए प्राइमरी कनेक्शन 153 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें