Vodafone-Idea ने लॉन्च किए दो नए प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड डाटा
यह एक Vi Super Day प्लान है। इस प्लान के साथ 24 घंटे की वैधता मिलती है। इस प्लान में कुल 6GB हाई-स्पीड 4G डाटा मिलता है। इन दोनों प्लान में से किसी के भी साथ कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा नहीं मिलती है।"

विस्तार
Vodafone-Idea के ग्राहकों को अभी तक 5जी नेटवर्क नहीं मिला है, जबकि एयरटेल और जियो के यूजर्स अनलिमिटेड 5जी इस्तेमाल कर रहे हैं, हालांकि कंपनी के पास कई सारे अच्छे 4जी प्लान हैं। अब इसी कड़ी में Vodafone-Idea ने दो प्री-पेड प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें से एक की कीमत 24 रुपये और दूसरे की कीमत 49 रुपये है।
इन दोनों प्लान को कंपनी ने क्रमशः 'Super Hour' और 'Super Day' डाटा पैक नाम दिए हैं। इन दोनों प्लान को खासतौर पर उनके लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें बहुत ही कम समय के लिए अधिक डाटा की जरूरत होती है। आइए जानते हैं Vodafone-Idea के इन दोनों प्लान के बारे में...
Vodafone-Idea का 24 रुपये वाला प्लान
सबसे पहले Vodafone-Idea के 24 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में एक घंटे के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है यानी पूरे एक घंटे तक आप अनलिमिटेड 4G डाटा का आनंद ले सकते हैं।
- एलन मस्क ने लगा दी पाबंदी: अब यूजर नहीं देख पा रहे ट्वीट, आपके लिए Koo समेत ये हैं पांच विकल्प
- Twitter से हो रहा लोगों का मोहभंग, लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट की लिस्ट में 14वें नंबर पर पहुंचा
- 8GB रैम वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
- iQoo Neo 7 Pro 5G vs OnePlus 11R: 40 हजार रुपये की रेंज में बेस्ट फ्लैगशिप कौन है? जानें सभी डिटेल्स