एलन मस्क ने लगा दी पाबंदी: अब यूजर नहीं देख पा रहे ट्वीट, आपके लिए Koo समेत ये हैं पांच विकल्प

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Jul 2023 06:47 PM IST
सार

एलन मस्क ने कहा है कि ब्लू टिक वाले यूजर प्रतिदिन 6000 पोस्ट देख या पढ़ पाएंगे, जबकि बिना ब्लू टिक वालों के लिए यह लिमिट 600 पोस्ट तक ही है। एलन मस्क ने कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था है जिसे बड़े पैमाने पर डाटा चोरी और सिस्टम में हेरफर को रोकने के लिए लागू किया गया है।

विज्ञापन
Twitter Alternatives list as elon musk Restricted Tweet Viewing for Users
Twitter Alternative - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है तब से हर रोज कुछ-ना-कुछ बवाल हो रहा है। एलन मस्क अपने हर फैसले से खुश हैं लेकिन अन्य लोग उनके फैसले से निराश हैं। विज्ञापनदाताओं ने Twitter ने मुंह मोड़ लिया है लेकिन एलन मस्क अपनी धुन में हैं। पहले एलन मस्क ने ट्विटर के ब्लू टिक को शुल्क आधारित किया और अब वे ट्वीट देखने पर भी पाबंदी लगा दी है। एलन मस्क ने कहा है कि ब्लू टिक वाले यूजर प्रतिदिन 6000 पोस्ट देख या पढ़ पाएंगे, जबकि बिना ब्लू टिक वालों के लिए यह लिमिट 600 पोस्ट तक ही है। एलन मस्क ने कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था है जिसे बड़े पैमाने पर डाटा चोरी और सिस्टम में हेरफर को रोकने के लिए लागू किया गया है। ऐसे में अब ट्विटर से यूजर्स भागने लगे हैं। यदि आपको भी एलन मस्क के फैसले से समस्या है तो यह खबर आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको ट्विटर के पांच विकल्प के बारे में बताएंगे...

    Koo App
    Koo App - फोटो : amarujala

    कू एप (Koo App)

    यदि आप भारत के यूजर हैं और चाहते हैं कि घरेलू सोशल मीडिया एप Koo आपके लिए परफेक्ट है। कू एप पर वेरिफिकेशन भी काफी आसान है। आप कोई भी पहचान पत्र देकर महज 30 सेकेंड में अपने अकाउंट को वेरिफाई करा सकते हैं। कू एप का भी इंटरफेस भी काफी हद तक ट्विटर जैसा है। जिस तरह ट्विटर पर ब्लू टिक मार्क वेरिफिकेशन होने पर मिलता है, koo में येलो चैकमार्क कंपनी यूजर्स को देती है। कू लगातार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई कदम उठा रहा है, इससे पहले कंपनी ने प्लेटफार्म को सिक्योर और ट्रस्टेड बनाने के लिए प्राइवेसी से जुड़ा एक कदम उठाया था जिसके तहत कोई भी न्यूड कंटेंट प्लेटफार्म पर अपलोड नहीं किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    bluesky jack dorsey
    bluesky jack dorsey - फोटो : अमर उजाला

    Bluesky

    ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी ने ट्विटर की टक्कर में अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Bluesky लॉन्च कर दिया है। इस एप को फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाया गया है। यह एलन मस्क के स्वामित्व वाले माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के अल्टरनेटिव के रूप में काम करेगा। एप की वेबसाइट के मुताबिक, भविष्य का "सोशल इंटरनेट" यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन और क्रिएटर्स को प्लेटफार्म पर ज्यादा आजादी देगा। Bluesky का इस्तेमाल इनवाइट ओनली के जरिए किया जा सकता है। Bluesky को पहले टेस्टिंग के लिए उपलब्ध किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें