Vivo U20 दमदार प्रोसेसर के साथ इस दिन लेगा एंट्री, मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 14 Nov 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Vivo U20 Debut On 22 November 2019 With Triple Camera Setup Know Price And Specifications
vivo u20 - फोटो : KevalShukla6

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो यू सीरीज के तहत भारत में यू20 (Vivo U20) स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे पहले कंपनी ने लोगों के बजट को ध्यान में रखकर यू10 को भारतीय बाजार में उतारा था। लेकिन अब कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस फोन भारत में 22 नवंबर के दिन पेश किया जाएगा। इसके अलावा वीवो यू20 से जुड़ी कई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली हैं।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने इस चिपसेट को वीवो वी17 प्रो और वीवो वी15 प्रो में दिया था। इसके अलावा कंपनी अगामी स्मार्टफोन में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग से लेस 5,000 एमएएच की बैटरी दे सकती है।

    विज्ञापन

    टीजर के मुताबिक, वीवो यू20 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ यूजर्स को फ्रंट में नॉच डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही पतले बेजल्स भी दिए जा सकते हैं। लीक रिपोर्ट की मानें तो सुरक्षा के लिए डिवाइस के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने कन्फर्म करते हुआ कहा है कि इस स्मार्टफोन को सेल के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध किया जाएगा। साथ ही इस फोन को बजट सेगमेंट में रखा है। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें