Facebook Pay हुआ लॉन्च, अब व्हाट्सएप यूजर्स भी कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 14 Nov 2019 11:05 AM IST
Facebook Pay Launched Now Users Can Pay Through Whatsapp
सांकेतिक तस्वीर

    ग्लोबल मार्केट इस समय डिजिटल पेमेंट सेवा को लेकर में जंग छिड़ गई है, जिसमें सभी कंपनियां लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। अब इस कड़ी में दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने पेमेंट सिस्टम फेसबुक पे (Facebook Pay) को अमेरिका में लॉन्च किया है। इसके जरिए व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के यूजर्स ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। वहीं, फेसबुक जल्द ही इस सिस्टम का विस्तार करेगी।

    फेसबुक का कहना है कि फेसबुक पे को जल्द ही को फंडरेजिंग, गेम खरीदारी, टिकटों, पर्सन-टू-पर्सन पेमेंट और व्यापारियों के लिए खरीदारी के लिए शुरू किया जाएगा। वहीं, कंपनी के मुख्य अधिकारी देबोराह लियू ने भी कहा है कि हम अपनी इस भुगतान सेवा को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों के बीच पहुंचाएंगे। इसके अलावा इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के यूजर्स को पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी।

    फेसबुक पे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद सेटिंग में जाएं और फेसबुक पे के विकल्प पर जाकर पेमेंट को जोड़ दें। इतना करने के बाद यूजर्स इस सेवा को इस्तेमाल कर सकेंगे। इतना ही नहीं फेसबुक यूजर्स जल्द ही पेमेंट सिस्टम को किसी भी एप के साथ जोड़ सकते हैं।

    फेसबुक ने इस सिस्टम में सुरक्षा के लिहाज से फेस रिकॉग्निशन, पिन समेत बॉयोमेट्रिक जैसे फीचर्स दिए हैं। सूत्रों की मानें तो कंपनी एक ऐसी तकनीक पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स के साथ धोखाधड़ी होने पर तुरंत उनको नोटिफिकेश मिल जाएगा।

    फेसबुक जल्द ही व्हाट्सएप यूजर्स के लिए पेमेंट सेवा को शुरू करने की तैयारी में है। व्हाट्सएप यूजर्स इस सर्विस के जरिए आसानी से ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। फिलहाल, कंपनी ने इस पेमेंट सेवा की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें