Airtel ने Verizon के साथ लॉन्च किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म BlueJeans

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Jul 2020 05:49 PM IST
Verizon and Airtel Partner to Bring Secure Enterprise-Grade BlueJeans Video Conferencing to India
Airtel BlueJeans - फोटो : airtel

    भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप JioMeet की टक्कर में भारत में अपना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप ब्लूजीन्स (BlueJeans) पेश किया है। इसके लिए एयरटेल ने अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी वेरिजोन (Verizon) के साथ साझेदारी की है। बता दें कि BlueJeans वेरिजोन का ही प्रोडक्ट है।

    जियोमीट और BlueJeans में फर्क यही है कि जियोमीट इंटरप्राइजेज और आम यूजर्स दोनों के लिए है, जबकि BlueJeans फिलहाल सिर्फ इंटरप्राइजेज के लिए ही है। Airtel BlueJeans का मुकाबला भारत में जियोमीट, जूम, सिस्को वेबेक्स, गूगल मीट और माइक्रोसॉफ्ट से है।

    पहले तीन महीने तक Airtel BlueJeans फ्री होगा, इसके बाद पैसे देने होंगे। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करना होगा। वेबसाइट पर डीटेल सबमिट करने के 24 घंटे के अंदर फ्री एक्टिवेशन हो जाएगा। फ्री सेवा के बाद कंपनी का दावा है कि वह ग्राहकों से बाजार के मुताबिक ही कीमत लेगी, हालांकि सब्सक्रिप्शन फीस का खुलासा नहीं किया गया है।

    बात Airtel BlueJeans के फीचर्स की करें तो इसमें रियल टाइम मीटिंग एनालिटिक्स मिलेगा। इसके अलावा इसमें लाइव मीटिंग कंट्रोल भी मिलेगा। एयरटेल ब्लूजीन्स में यूजर्स को डायल इन फीचर भी मिलेगा जिसके प्रति कॉल 50 पैसे चुकाने होंगे।

    इसमें एक साथ 150 प्रजेंटर्स और 50,000 एटेंडीज शामिल हो सकते हैं। इसे वेब ब्राउजर और मोबाइल के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा। सिक्योरिटी को लेकर 100 फीसदी दावा किया गया है।

    और पढ़ें...