Oppo A12s स्मार्टफोन 4,230 एमएएच की बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत
Oppo A12s स्मार्टफोन कंबोडिया में हुआ लॉन्चयूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिली 4,230 एमएएच की बैटरीकीमत है 129 डॉलर (करीब 9,700 रुपये)

विस्तार
दिग्गज टेक कंपनी ओप्पो (Oppo) ने A सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन ए12एस (Oppo A12s) को कंबोडिया में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को ओप्पो ए12एस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट, 4,350 एमएएच की बैटरी और दो कैमरे का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ओप्पो ए12एस की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है।
ओप्पो के लेटेस्ट ए12एस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 स्टोरेज मॉडल की कीमत 129 डॉलर (करीब 9,700 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
ओप्पो ए12एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलर ओएस 6.1 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,520 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो पी35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के बैक पैनल में 13 + 2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है।