29 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी Amazfit Bip S Lite, 30 दिन बैटरी बैकअप का है दावा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Jul 2020 04:57 PM IST
Huami Amazfit Bip S Lite to launch on 29th July in India
Amazfit Bip S Lite - फोटो : amarujala

    अमेजफिट ने भारत में Amazfit Bip S Lite की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। Amazfit Bip S Lite की लॉन्चिंग भारत में 29 जुलाई को होगी। यह स्मार्टवॉच Amazfit Bip S का लाइट वर्जन होगी। Amazfit Bip S Lite में 5ATM वाटर रेसिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें आठ स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे।

    कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर 30 दिनों के बैकअप का दावा किया है। अमेजफिट के इस स्मार्टवॉच की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी, हालांकि इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत Amazfit Bip S से कम होगी जो फिलहाल 4,999 रुपये में उपलब्ध है।

    ये भी पढ़ें: Realme C11 भारत में हुआ लॉन्च, 5000mAh की बैटरी और रिवर्स चार्जिंग से लैस है फोन

    Amazfit Bip S Lite की स्पेसिफिकेशन

    अमेजफिट की इस स्मार्टवॉच में अलवेज ऑन कलर डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें क्वॉयर डायल मिलेगा। देखने में यह स्मार्टवॉच Amazfit Bip S की तरह ही है। कंपनी का दावा है कि कड़ी धूप में भी डिस्प्ले को आसानी से देखा जा सकेगा। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगी। यह स्मार्टवॉच वाटर रेसिस्टेंट होगी।

    इसके अलावा इसमें हर्ट रेट मॉनिटर के साथ-साथ मौसम की भी जानकारी मिलेगी। साथ ही इसमें ब्लूटूथ म्यूजिक कंट्रोल भी होगा। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे। यह स्मार्टवॉच आईओएस और एंड्रॉयड दोनों को सपोर्ट करेगी। दावा है कि एक बार की चार्जिंग में इसकी बैटरी 40 दिनों तक का बैकअप देगी। इसका वजन 30 ग्राम होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें