पानी में भीग गया है स्मार्टफोन, तो तुरंत करें ये काम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 14 Jul 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
how to save phone from water know step by step in hindi
smartphone tips - फोटो : amar ujala

    बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में अधिकतर लोग भीगने से बचने के लिए छाते या फिर रेनकोट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग जल्दबाजी में छाता या रेनकोट साथ ले जाना भूल जाते हैं और भीग जाते हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन भी भीग जाता है। अगर ऐसे में आपका स्मार्टफोन भी बारिश में भीग गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने भीगे हुए फोन को ठीक कर सकेंगे। आइए जानते हैं...

    smartphone tips
    smartphone tips - फोटो : amar ujala

    पानी में गिरने के बाद स्मार्टफोन ऑफ कर दें

    अगर आपका फोन बारिश में भीग गया है और ऑन हो रहा है, तो सबसे पहले उसे ऑफ कर दें। बार-बार ऑन करने की कोशिश न करें। इससे फोन में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा नहीं रहेगा। स्मार्टफोन खराब भी नहीं होगा।

    hair dryer
    hair dryer - फोटो : demo pic

    स्मार्टफोन को हेयर ड्रायर से सुखाएं

    फोन भीगने के बाद उसकी बैटरी, मेमोरी कार्ड और सिम कार्ड को आराम से निकालें। अगर फोन में नॉन-रिमूवेबल बैटरी है, तो इससे शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहेगा। अब फोन को पंखे के नीचे या फिर हेयर ड्रायर (ब्लोअर) से सुखाएं। फोन में दिख रहे पानी को साफ कपड़े या पेपर नैप्किन से पोछें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें