DetelPro ने लॉन्च किया सबसे सस्ता ऑक्सीमीटर, कीमत सिर्फ 799 रुपये
लोग भरोसेमंद और सस्ते मेडिकल उपकरण तलाश रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सबसे सस्ता ऑक्सीमीटर लॉन्च किया है।

विस्तार
कोविड-19 संकट के इस दौर में अंगुलियों पर लगने वाला पल्स ऑक्सीमीटर बहुत ही जरूरी हो गया है और इस जरूरत को देखते हुए डीटल इंडिया ने के हेल्थ और हाइजिन वर्टिकल डीटलप्रो ने 799 रुपये की कीमत पर ऑक्सीमीटर लॉन्च किया है, हालांकि GST शुल्क अलग से देना होगा। बता दें कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन संबंधित उपकरणों पर 3 महीने के लिए बेसिक कस्टम ड्यूटी और हेल्थ सेस की छूट की घोषणा की है।
पूरा देश कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में है, इसलिए एक्टिव कोविड-19 केसेस की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकांश लोग घर में ही आइसोलेट हैं और हर घर में नियमित रूप से ऑक्सीजन को मॉनिटर करना बेहद जरूरी हो गया है।
दहशत में लोग भरोसेमंद और सस्ते मेडिकल उपकरण तलाश रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सबसे सस्ता ऑक्सीमीटर लॉन्च किया है। डीटल के इस ऑक्सीमीटर की बिक्री www.detel-india.com और www.b2badda.com से हो रही है।
इसकी लॉन्चिंग पर डीटलप्रो के संस्थापक डॉ. योगेश भाटिया ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा- “हम महंगे मेडिकल बिलों को कम करना चाहते हैं और अपने ग्राहकों को कुछ और नहीं बल्कि सबसे अच्छे मेडिकल उपकरण उपलब्ध कराना चाहते हैं। हमारे डीटलप्रो ऑक्सीमीटर से बहुत से लोगों को मदद मिलेगी क्योंकि न केवल घरों पर बल्कि अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की मॉनीटरिंग करने वाले आवश्यक उपकरणों की सख्त आवश्यकता है। हम सरकार के साथ हाथ मिलाकर अपने किफायती ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराते हुए राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार हैं।'
- सोशल मीडिया टिप्स: चुपके से कौन देखता है आपकी फेसबुक प्रोफाइल, ऐसे जानें
- Vivo V21 5G भारत में हुआ लॉन्च, 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस
- सोशल मीडिया पर बवाल: सरकार ने कहा- हैशटैग ब्लॉक करने के लिए फेसबुक को नहीं दिया कोई आदेश
- Xertz ने भारत में लॉन्च किया पहला स्मार्ट ग्लास, इनबिल्ट ईयरफोन से है लैस