सोशल मीडिया टिप्स: चुपके से कौन देखता है आपकी फेसबुक प्रोफाइल, ऐसे जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Apr 2021 02:53 PM IST
सार

यदि आपके पास आईफोन है तो आप फेसबुक एप की प्राइवेसी सेटिंग में जाकर चेककर सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल को किसने विजिट किया है

विज्ञापन
How to Find Who Visited Your facebook Profile
फेसबुक प्रोफाइल विजिटर - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    फेसबुक एक आज एक ऐसा सोशल प्लेटफॉर्म हो गया है जहां लोग अपनी पल-पल की जानकारी शेयर कर रहे हैं। कई बार हमारी सोशल फ्रेंडशिप में दरार भी आ जाती है जिसके बाद लोग एक-दूसरे को ब्लॉक करते हैं, लेकिन चुपके से प्रोफाइल जरूर चेक करते रहते है। कई बार हम यह जानना चाहते हैं कि हमारे फेसबुक प्रोफाइल को कौन चेक कर रहा है या कौन-कौन से लोग हमारे फेसबुक प्रोफाइल पर नजर रख रहे हैं। इसका पता आप आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं...

    सबसे पहले आपको बता दें कि यदि आपके पास आईफोन है तो आप फेसबुक एप की प्राइवेसी सेटिंग में जाकर चेककर सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल को किसने विजिट किया है। अन्य यूजर्स को डेस्कटॉप या लैपटॉप की मदद लेनी होगी।

    विज्ञापन
    • सबसे पहले डेस्कटॉप पर फेसबुक लॉगिन करें।
    • अब अपनी टाइमलाइन पर कहीं भी राइट क्लिक करके “View page source" को चुनें या फिर CTRL+U दबाएं।
    • अब ctrl+f दबाकर सर्च बार में “BUDDY_ID " को सर्च करें।
    • अब आपको BUDDY_ID के साथ 15 अंकों का एक कोड मिलेगा।
    • इस कोड को कॉपी करें और ब्राउजर में facebook.com/profile ID (15 अंकों का कोड) टाइप करके सर्च करें।
    • अब सीधे उसकी ही प्रोफाइल खुलेगी जिसकी यह आईडी से आपकी प्रोफाइल विजिट की गई होगी।

    दूसरा तरीका

    1. दूसरा तरीका यह है कि आप इसके लिए क्रोम एक्सटेंशन की मदद ले सकते हैं।
    2. गूगल क्रोम में Super Viewer for Facebook जैसे एक्सटेंशन को डाउनलोड करके आप देख सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल को कौन-कौन देख रहा है।

    नोट- इन दोनों तरीकों से यह पता नहीं लगाया जा सकता है कि आपकी प्रोफाइल को किसने किस तारीख को और कितने बजे देखा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें