ट्विटर ने खास फीचर किया लॉन्च, अब हाइड कर सकेंगे परेशान करने वाले रिप्लाई

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने यूजर्स के लिए हाइड रिप्लाई (Hide Replies) फीचर को लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स आसानी से अपमानजनक और परेशान करने वाले रिप्लाई को हाइड कर सकेंगे। कंपनी ने इस फीचर को यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पेश किया है। तो आइए जानते हैं ट्विटर के इस नए फीचर के बारे में...
ट्विटर ने नए फीचर को लेकर कहा है कि यूजर्स हाइड किए गए रिप्लाई को ग्रे रंग के आइकन पर क्लिक कर देख सकेंगे, लेकिन आपको बता दें कि यह रिप्लाई एक्टिव नहीं रहेंगे। साथ ही इस फीचर से यूजर्स अपनी पोस्ट पर अच्छी पकड़ बना सकेंगे। वहीं, दूसरी तरफ जिन यूजर्स के रिप्लाई हाइड हुए हैं, वह तब भी पूरी कंवर्सेशन को देख सकते हैं।
ट्विटर ने इससे पहले कुछ चुनिंदा देशों में हाइड फीचर को लॉन्च किया था। वहीं, कंपनी ने टेस्टिंग के दौरान पाया था कि यह फीचर यूजर्स के बहुत काम आने वाला है। इसके अलावा यूजर्स इस फीचर को मोबाइल एप से भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
हाइड रिप्लाई फीचर से पहले कंपनी ने ट्विट्स स्केड्यूल करने वाला फीचर पेश किया था। इस फीचर से जुड़ी जानकारी ट्विट डेक पर साझा की गई थी। वहीं, यूजर्स इस फीचर के जरिए अपने ट्विट को स्कड्यूल कर पाएंगे।
- Google का बड़ा ऐलान, पिक्सल में कमी ढ़ूंढने वाले को मिलेगा 10.76 करोड़ रुपये का इनाम
- फेक न्यूज के चलते दबाव में आई गूगल ने सख्त की अपनी राजनीतिक विज्ञापन नीति
- ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों से मांगी बंद हो चुके मोबाइल नंबरों की जानकारी
- एक दिसंबर से बढ़ने वाली हैं डाटा प्लांस की कीमतें, तुरंत कराएं ये रिचार्ज, फायदे में रहेंगे